Happy Republic Day 2022 Wishes Quotes in Hindi

Updated: Jan 25, 2022 10:29 PM

Happy Republic Day 2022 Wishes Quotes in Hindi-

जब हमारा देश क्रूर ब्रिटिश शासकों के चंगुल से तमाम संघर्षों और लड़ाईयों के बाद 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था, उसके बाद भी स्वशासित देश न होने के कारण देश में असमानता, अशिक्षा, जातिगत भेदभाव जैसी कई सामाजिक बुराईयां फैली हुई थीं। जिससे हमारे  देश के महापुरुषों और महान राजनैतिज्ञों ने भारत के नागरिकों को समान अधिकार दिलवाने एवं भारत देश को स्वतंत्र, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के मकसद से 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू किया था, इसकी खुशी में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन   के लिए मर मिटने वाले भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया जाता है एवं उन्हें सच्चे मन से श्रद्धांजली दी जाती है। इसलिए राष्ट्रीयता का पर्व गणतंत्र दिवस हम सभी भारतवासी के लिए गौरवमयी दिन है। 26 जनवरी 1950 के दिन ही हमारे देश में नया संविधान अपनाकर नए युग का सूत्रपात किया गया था।

भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। इस संविधान में 395 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियां है,  और इसे करीब 22 हिस्सों में बांटा गया है।
इस संविधान को बनाने में करीब ढाई साल का समय लगा था। भारतीय संविधान ने हमारी संसद ने करीब 2 साल, 11 महीने और 18 दिन बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। 
इस संविधान के तहत देश के सभी नागरिकों को शिक्षा, समानता और बोलने की स्वतंत्रता का अधिकार समेत कई अधिकार दिए गए हैं। संविधान के लागू होने के बाद हमारे देश में जातिगत भेदभाव जैसी कुप्रथा को खत्म करने में काफी मद्द मिली है। वहीं गणतंत्र दिवस पर लिखे गए इन अनमोल वचनों के माध्यम से आप लोगों को न सिर्फ देशभक्ति की भावना जागृत होगी, बल्कि आप लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी होंगे।

गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा देश देशभक्ति की भावना से ओतप्रेत होता है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली के विजय चौक से लाल किले तक भव्य एवं आर्कषण परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश के गणमान्य नागरिकों को न्योता दिया जाता है। इस भव्य परेड में जल, थल और वायु सेना के द्धारा अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है। इस दौरान दिल्ली के राजपथ पर अलग-अलग राज्यों की झांकियां भी निकाली जाती है। इसके अलावा जगह-जगह पर  झंडारोहण समेत तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
26 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय अवकाश के रुप में भी घोषित किया गया है। इस दिन को सभी देशवासी बिना किसी भेदभाव के आपस में मिलजुल कर बनाते हैं।

घुटने टेके अंग्रेज़ो ने अंग्रेज़ो का पतन हुआ,
स्वतंत्र हुआ जब हिंदुस्तान संविधान का गठन हुआ।
गणतंत्र दिवस की ढ़ेरो शुभकामनाये!

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे, हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नही, भारत माँ के लिए ही हर सांस रहे।
गणतंत्र दिवस की ढ़ेरो शुभकामनाये!

दे सलामी इस तिरंगे को जिस से तेरी शान हैं,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका, जब तक दिल में जान हैं।
गणतंत्र दिवस की ढ़ेरो शुभकामनाये!

आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा अपनी ये पहचान है।
गणतंत्र दिवस की ढ़ेरो शुभकामनाये!

अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं।
गणतंत्र दिवस की ढ़ेरो शुभकामनाये!

Happy Republic Day 2022 Wishes Quotes in Hindi-

मुकुट हिमालय हृदय में तिरंगा आँचल में गंगा लायी हैं,
सब पुण्य, कला और रत्न लुटाने देखो भारत माता आयी हैं।
भारत माता की जय।।
गणतंत्र दिवस की ढ़ेरो शुभकामनाये!

देश भक्तों के बलिदान से स्वतंत्र हुए हैं हम,
कोई पूछे कौन हो तो गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

जिक्र अगर हीरो का होगा,
तो नाम हिंदुस्तान के वीरों का होगा।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

महज़ किरदार ही क्यू ख़ुद में एक कहानी बनो,
हिंदू-मुस्लिम तो ठीक है पर पहले एक हिन्दुस्तानी बनो।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

ये भारत वतन हैं हमारा,
लगता हैं मुझें सबसे प्यारा,
चाहे मेरी जान चली जाए,
रहेगा साथ जन्मो-जन्मो तक हमारा,
क्योकी ये भारत वतन हैं हमारा।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

वो मेरा मान है वो मेरी शान है,
रग रग में है जो बसा वो हिंदुस्तान है।
वो हिंदुस्तान है।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

Best Happy Republic Day Messages in Hindi-

सबके चेहरों पर मुस्कान,
सबके सपनों को सच बनाना है,
हर बच्चे को शिक्षा,
हर घर में रोशनी को लाना है,
नया भारत बनाना हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

मेरे देश में ही शामिल है ये सारा जहाँ देखिए,
मेरे देश सा देश और कहाँ चाहे जहाँ देखिए।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

ख़यालों में गिरफ़्त होकर,
कुछ आज़ाद लिखना चाहती हूं,
हिंदुस्तानी हूं हिंदुस्तान लिखना चाहती हूं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

किसी ने पूछा कि आज़ादी कैसी होनी चाहिए,
हमने उड़ता परिंदा देखा और मुस्कुरा दिए।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

आज़ादी का जोश कभी कम ना होने देंगे,
जब भी ज़रूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है,
अब दोबारा इस पर कोई आंच ना आने देंगे।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

Best Happy Republic Day SMS in Hindi-

ना जियो घर्म के नाम पर,
ना मरों धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियों वतन के नाम।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

ना जुबान से ना निगाहों से,
ना दिमाग से ना रंगों से,
ना ग्रीटिंग से ना गिफ्ट से,
आपको 26 जनवरी मुबारक डायरेक्ट दिल से।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

देश भक्तो के बलिदान से स्वतन्त्र हुए है हम,
कोई पूछे कोन हो तो गर्व से कहेंगे भारतीय है हम।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

आओ झुक कर सलाम करे उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुश नशीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

Best Happy Republic Day Messages in Hindi-

आसमां पर घर बनाऊँ मेरा कोई मकसद नहीं,
मेरे वतन की जमीं ही मेरी जन्नत है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

वो शमा जो काम आये अंजुमन के लिए,
वो जज़्बा जो क़ुर्बान हो जाए वतन के लिए,
रखते हैं हम वो होंसले भी,
जो मर मिटे हिंदुस्तान के लिए,
जय हिन्द जय भारत।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

वतन हमारा ऐसा कोई ना छोड पाये,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाये,
दिल एक है जान एक है हमारी,
हिन्दुस्तान हमारा है यह शान हैं हमारी।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

तिरंगा हमारा हैं शान-ए-ज़िन्दगी,
वतन परस्ती हैं वफ़ा-ए-ज़मी,
देश के लिए मर मिटना कबूल हैं हमे,
अखण्ड भारत के स्वप्न का जूनून हैं हमे।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

आओ झुक कर सलाम करे उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

Best Happy Republic Day Messages in Hindi-

देखो वो गणतंत्र दिवस हैं आया,
अंबेडकर ने जिस दिन सविंधान बनाया,
26 जनवरी 1950 का वो दिन था,
कन्याकुमारी से जम्मू तक गणतंत्र का दिन था,
गाँधी, नेहरू, शास्त्री जी का उस दिन सपना सच हुआ,
राजेंद्र प्रसाद, अब्दुल कलाम सहित,
समस्त भारत तब और आज भी गौरान्वित हुआ।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

के दामन में जिस आज़ादी को पाया था।
सलामत रखना उसे इसे बड़ी मुश्किल से पाया था।।
ना कोई हिंदू ना मुलसमान ना सिख ना ईसाई था।
वो वीर सिपाही हिन्दुस्तान का आपस में भाई था।।
क्या जवानी क्या बुढ़ापा सब आज़ादी का दीवाना था।
हर जिगर में जोश था आँखों का एक खवाब था।।
बहन ने भाई की कलाई पर बाँध राखी आज़ादी थी माँगी।
माँ ने दूजी माँ का कर्ज़ चुकाने का वादा लिया था।।
अफ़सोस होता है आज वतन की हालत देख कर।
क्या इसी दिन के खातिर शहीदों ने खून क़ुरबान किया था।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

भ्रष्टों को भी हटाना है,
उनकी अब बारी गई,
अब खुद कदम बढ़ाना है,
दुश्मनों को भी अब मार कर गिराना है,
नौजवानों को ही अब देश को चलाना है,
हाथ से अब हमें हाथ को मिलाना है,
साथ मिलकर अब हमें देश को सजाना है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

हे माँ तुम महान तुम्हारी गाथा महान,
तुम्हारे चरणों की धूल माथे लगा,
कर जाते जीवन अर्पण वीर महान,
तू जननी तू जगदम्बा,
तू ही हमारी काशी है,
तेरे प्रताप से है भारत माँ,
हम कहलाते भारत वासी हैं,
हे माँ तुम महान तुम्हारी गाथा महान।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

Happy Republic Day 2022 Wishes Quotes in Hindi-

बहुत सोचा हैं मैंने की इस आज़ादी का जश्न मनाऊँ।
पर तिरंगे में लिपटी आज़ादी का कैसे-ये में कर्ज़ चुकाऊँ?
लाखों लाशे बिखरी थी जब आज़ादी की गोली देह्की थी।
आज़ाद हुए या अलग हुए ये बात तब भी गहरी थी।
क्या अपनो से इतना बैर रखना ये इंसानियत सुनहरी थी?
क्या ये आज़ादी मेरी थी?
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

हिंदू कुश से कान्यकुब्ज तिरंग ध्वजा लहराएंगे,
लाहौर से श्याम देश तक अपना भारत नया बनाएंगे,
पाकिस्तानी;खाड़ी देश निवासी भारतीय कहलाएंगे,
पूर्व में थी जो दिव्यकीर्ति वह कीर्ति पुनः फिर पाएंगे,
पुनः लिखेंगे वेद ऋचाएं एक राष्ट्र बन जाएंगे,
समरसता का जो पाठ सिखाएं शास्त्र वही बन जाएंगे।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

चलो आज तिरंगे की बात सुनते हैं,
चलो आज हिन्दुस्तान की बात करते हैं,
हमारी पहचान क्या है चलो आज खुद से सवाल करते है,
इसी क्रम में कुछ लिखने कोशिश की है,
बात समझ में आ जाये तो एक बार सोच के देखिएगा,
“इस तिरंगे से भारत की पहचान है,
इस तिरंगे में ही राम रहमान है,
बांटते क्यूं है हिन्दू मुसलमान को,
मंदिरों और मस्जिद में भगवान को,
प्रेम- सौहार्द्र से आओ मिलकर रहे,
भारतीय है तो हर दिल में भारत बसे''।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

गणतंत्र दिवस आज न जाने क्या क्या याद दिला गया,
बचपन का हर गणतंत्र समारोह एक एक कर सामने ला गया,
वो हाथों से तिरंगा बनाना और स्कूल में लहराना,
स्कूल के मंच से वह देश भक्ति वाले गीत गाना,
फिर से जैसे मेरा बचपन वापस आ गया।
गणतंत्र दिवस आज न जाने क्या क्या याद दिला गया।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!


🙏 Sharing Is Caring 🙏

Please share this article to express your love. Also Follow us on Facebook, Instagram & Pinterest.

  • Happy Republic Day
  • 26 Jan
  • Happy republic day
  • Happy 26 January

Related Posts :