Gandhi Jayanti Special Poems in Hindi

Updated: Oct 2, 2020 10:05 AM

Gandhi Jayanti Special Poems in Hindi:

बापू जब थे तुम चले गए।
ये देश भी जमकर रोया था।।
इतने वर्षों के तप से जने।
एक महामानव को खोया था।।
तुम होते तो निश्चित ही था।
इतिहास हमारा कुछ होता।।
टुकड़े तो सही पर कम होते।
न खोते वो जो खोया था।।
थी विकट घड़ी जो निपट गई।
अब याद तुम्हें हम करते हैं।।
वैष्णव जन सा तो बन न सके। पर पीर पराई हरते हैं।।

बुरा मत बोलो...

बुरा मत बोलो।
बुरा मत देखो।
बुरा मत सूनो।
पर कहानी वही समाप्त नहीं होती।
साथ में चरखा चलाना भी आवश्यक है।
क्योंकि उस चक्र में कहानी अमर है।
उस चक्र में कहानी गतीमान है।
क्योंकि वो चक्र ही जीवन है। रचना का प्रतीक है।
अहिंसा भी एक प्रकार की रचना है।
शत्रू में प्रेम की अभिव्यक्ति है।
इसीलिए,
बुरा मत बोलो।
बुरा मत देखो।
बुरा मत सूनो।
पर कहानी वही समाप्त नहीं होती।
साथ में चरखा चलाना भी आवश्यक है।

Baapu Jayanti Special-

सच्चाई का लेकर शस्त्र,
और अहिंसा लेकर अस्त्र।
तुमने अपना देश बचाया,
गोरो को था दूर भगाया।
दुश्मन से भी प्यार किया,
मानव उपकार किया ।
गाँधी करते तुझे नमन,
तुझे चढ़ाते प्रेम सुमन।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित-

राष्ट्रपिता तुम कहलाते हो सभी प्यार से कहते बापू,
तुमने हमको सही मार्ग दिखाया सत्य अहिंसा का पाठ पढ़ाया।
हम सब तेरी सन्तान है तुम हो हमारे प्यारे बापू।।
सीधा सादा वेश तुम्हारा नहीं कोई अभिमान।
खादी की एक धोती पहने वाह रे बापू तेरी शान।।
एक लाठी के दम पर तुमने अंग्रेजो की जड़े हिलायी।
भारत माँ को आजाद कराया राखी देश की शान।।

मानवता ही सबसे बड़ा धर्म-

सत्यम शिवम् सुंदरम...
सत्य कोई वस्तु नहीं जिसका प्रयोग किया जाये,
जिनके हृदय में सत्य बसा हो उनके लिए पूरा संसार ही सुन्दर होता है।
और मानवता ही सबसे बड़ा धर्म होता है।।

अहिंसा का बदला लेने में तुम कहीं हिंसा मत कर जाना-

में कहीं तुम न शामिल हो जाना,
देखना तुम वक़्त के साथ यूँ न बदल जाना।
था जिसका रक्त लाल उसे तुम यूँ न बहाना,
अहिंसा का बदला लेने में तुम कहीं हिंसा मत कर जाना।

मेरे प्यारे बापू-

मेरे प्यारे बापू,
फिर जन्म ले लो इस दुनिया में।
तुम्हारे बिन ये दुनिया फिर भटकने लगी है।।


🙏 Sharing Is Caring 🙏

Please share this article to express your love. Also Follow us on Facebook, Instagram & Pinterest.

  • Gandhi Jayanti Special Poems in Hindi
  • Poems dedicated to Baapu
  • gandhi jayanti poem
  • gandhi jayanti par kavita
  • gandhi jayanti poem in hindi
  • poem on gandhi jayanti in hindi
  • poem for gandhi jayanti
  • gandhi jayanti ki kavita
  • gandhi jayanti ke liye poem

Related Posts :